प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- IANS) 
देश

70km की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

Heatwave in UP Bihar: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी गर्मी से राहत। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट, जबकि UP-बंगाल में लू का प्रकोप जारी।

अर्पित शुक्ला

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक देश के बड़े हिस्से में जहां एक ओर गर्मी और लू का असर दिख रहा है, वहीं आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव से राहत मिलने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इसका मुख्य कारण उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

पर्वतीय क्षेत्रों में, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 से 28 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जबकि हवा की गति 30–50 किमी/घंटा तक रह सकती है। मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 से 28 अप्रैल के बीच धूलभरी आंधी (30–40 किमी/घंटा) और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 से 28 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में 26 अप्रैल को 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 24 अप्रैल तक ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 24 से 26 अप्रैल के बीच 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड और ओडिशा में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।

UP-बंगाल में हीटवेव जैसे हालात

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और गुजरात के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश के आगरा, प्रयागराज और वाराणसी समेत 13 जिलों में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43.7°C दर्ज किया गया, जबकि बांदा में 43.8°C, सुलतानपुर में 43.3°C और आगरा में 43°C तापमान रहा।

अन्य राज्यों का हाल

राजस्थान में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में तापमान 42°C के पार पहुंच गया है। झुंझुनूं के पिलानी में 42.7°C और चित्तौड़गढ़ में 42.6°C तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

वहीं सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बचाया। सेना ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स और सिक्किम पुलिस के साथ मिलकर खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित गंगटोक पहुंचाया।

अब खत्म हो विजय माल्या और बैंकों का विवाद! बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी; ED से मांगी जब्त संपत्तियों की जानकारी

राहुल-अखिलेश ने मोड़ा मुंह तो मोदी-शाह के साथ चाय की चुस्कियां लेती दिखीं कनिमोझी! सियासी हलचल तेज

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले जसपाल सिंह का VIDEO आया सामने, निहंग ने बताया क्यों चलाई कृपाण

अमित शाह को सदन में आने से किसने रोका? संसद मानसून सत्र को लेकर संजय राउत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला