देश के कई राज्यों में जारी रहेगी मानसून की मार  (AI जनरेटेड इमेज)
देश

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Alert: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। IMD ने भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलभराव की आशंका है।

अक्षय साहू

Weather Update IMD Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मध्य भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 13 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 15 अगस्त तक तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में 12 और 13 अगस्त को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है और हवा की गति करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 14 और 15 अगस्त को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 11 से 13 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राजधानी लखनऊ में 11 अगस्त को बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

बिहार में 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने 20 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है। बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पटना में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 24 घंटे में करीब आठ इंच तक बारिश हो सकती है। उज्जैन, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, जबलपुर, गुना और शिवपुरी समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए ऑरेंज और 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अलवर और चूरू समेत कई इलाकों में 13 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से मौसम सुधर सकता है।

ओडिशा में हो सकती है बारिश 

ओडिशा में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले दो दिनों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है। 12 से 15 अगस्त के बीच बारिश बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की चेतावनी दी है। ऊंची लहरों और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 11 से 14 अगस्त के बीच ओडिशा तट और आसपास के समुद्री क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। लोगों को जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?