प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

IMD Weather Alert: कई राज्यों में होगी घनघोर बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट, जानिए यूपी बिहार का मौसम

IMD Heavy Rain Alert: गुरुवार 21 अगस्त को पश्चिमी राज्यों खासकर और महाराष्ट्र में भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के सूबों में भी घनघोर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: मौजूदा वक्त में देश भर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लगभग सभी इलाकों में झमाझम का आलम है। कहीं भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर है, तो कहीं तटबंधों पर सरकारी राशन और खुराकी के सहारे जिंदगियां बसर हो रही हैं। इस बीच IMD ने गुरुवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार 21 अगस्त को पश्चिमी राज्यों खासकर और महाराष्ट्र में भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के सूबों में भी घनघोर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD ने गुजरात में रेड अलर्ट तो मध्य महाराष्ट्र और उत्तर पूर्व में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लोगों को बुधवार को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 22-23 अगस्त को मध्यम बारिश की भी संभावना है।

कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। IMD के मुताबिक कल भी राहत की उम्मीद नहीं है। लेकिन 22 से 25 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 23 से 26 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

जानिए बिहार-झारखंड का हाल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को बिहार में जोरदार बारिश हो सकती है। यहां पहले ही कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने गुरुवार को भारी बारिश की आशंका जताते हुए समूचे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम

इस बार बारिश ने पहाड़ी इलाकों को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, बात करें कल के मौसम की तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज-चमक के साथ बूंदा बांदी हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में जोरदार बारिश का अनुमान जाताया गया है। आईएमडी ने इन तीनों ही राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट