भारी बारिश की चेतावनी। सोर्स: AI
देश

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

Heavy Rain Alert: मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में कैसे बदलने वाला है? दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का कितना असर रहेगा? किन राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी?

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • IMD ने 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक दक्षिण भारत में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया।

  • अंडमान-निकोबार में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई।

  • पूर्वी राजस्थान में शीतलहर और दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी।

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, दक्षिण भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है।

दक्षिण भारत में पूरे सप्ताह बारिश के आसार

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। 27 से 28 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच केरल और माहे में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 से 28 नवंबर के बीच तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 27 नवंबर को बारिश हो सकती है।

27 और 28 को इन राज्यों में होगी बारिश।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 27 से 28 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तमिलनाडु-पुडुचेरी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

केरल और माहे तथा तमिलनाडु-पुडुचेरी में 27 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 26 और 27 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

29 और 30 को इन राज्यों में होगी बारिश।

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 से 28 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

राजस्थान में शीतलहर, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरा

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 27 से 28 नवंबर के बीच शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।27 नवंबर को असम और मेघालय में घना कोहरा छाने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 27 से 28 नवंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 27 से 30 नवंबर तक और ओडिशा में 27 नवंबर को घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट