PTI Photo 
देश

महाराष्ट्र : 'कल को सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बन जाएंगी तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा', NCP में बगावत के बीच MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) रविवार को शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद से राज्य के राजनीती का पारा चढ़ गया है। अजित पवार के डिप्टी सीएम बनते ही शरद पवार (Sharad Pawar) एक्शन मोड़ में  आ गए है। उन्होंने 9  विधायकों के खिलाफ करवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं प्रफुल पटेल (Praful Patel) और सुनील तटकरे (Sunil Tatakare) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बीच, मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने इस पूरे घटनाक्रम को ही ड्रामा करार दिया है। ठाकरे ने कहा कि एनसीपी के बड़े नेता पार्टी से जा रहे हों और ऐसा कैसे हो सकता है कि यह बात शरद पवार को पता न हो।  

कल को सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बन जाएंगी तो भी मुझे आश्चर्य नहीं 

मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज ठाकरे ने कहा, 'देखिए एक बात समझने लायक है कि शरद पवार भले ही ये क्यों न बोलते हों कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। चाहे वो दिलीप वलसे पाटिल हो या प्रफुल्ल पटेल या छग्गन भुजबल हो ये लोग ऐसे ही नहीं जाएंगे पार्टी से। कल को सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बन जाएंगी तो भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा। इन सभी चीजों की शुरुआत सुबह की शपथ विधि से हुई, फिर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की पार्टी हुई। इसीलिए दुश्मन कौन दोस्त कौन? महाराष्ट्र में तो कुछ बचा ही नहीं है।'

महाराष्ट्र का क्या होगा,  यह सोचकर टूट जाता है मेरा दिल- राज ठाकरे

कल हुए राजनितिक घटनाक्रम के बाद राज ठाकरे ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने यह दावा किया था कि शरद पवार उद्धव ठाकरे के बोझ को हटाना चाहते थे, आज उसका पहला अंक था। पवार की पहली टीम सत्ता के लिए निकल गई, जितना जल्दी होगा, दूसरी  टीम सत्ता में शामिल होगी। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी एकनाथ शिंदे को दिए गए महत्व से खुश नहीं है और इसका एक एंटीडॉट ढूंढ लिया गया है। ऐसे में आज जो देश के सामने खड़ा है वह महाराष्ट्र की राजनीति का कीचड़ है। 

राज ठाकरे ने कहा कि जिस प्रदेश की राजनीति ने देश को ज्ञान दिया, वह इतना नीचे चला गया है, यह सोचकर कि महाराष्ट्र का क्या होगा, मेरा दिल टूट जाता है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?