Pic Source social Media  
देश

मणिपुर गए I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा मात्र है, क्या वे अन्य राज्यों में भी जाएंगे: अनुराग ठाकुर

साक्षी सिंह

कोलकाता: मणिपुर गए I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि  मणिपुर गए INDIA गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा मात्र है। अन्य राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार हो रहे हैं। क्या विपक्षी वहां भी जाएंगे?

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मणिपुर गए INDIA गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा मात्र है...जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा। मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं...राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया। क्या I.N.D.I.A गठबंधन राजस्थान भी जाएगा?

बता दें, विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद आज मणिपुर के लिए रवाना हुए हैं। वे मणिपुर दो दिन के लिए गए हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदो के मुताबिक मणिपुर के जमीनी स्थिति का आकलन करने और वहां के लोगों से मिलने के लिए मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा