कांग्रेस नेता शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

Rahul Gandhi Vietnam Visit: राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर सवाल पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा कि वह ट्रैवल एजेंट नहीं हैं। बीजेपी ने यात्रा पर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस ने उनका बचाव किया।

अक्षय साहू

Highlights:

  • राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर शशि थरूर ने टिप्पणी से इनकार किया

  • थरूर ने कहा कि वह कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हैं

  • बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Shashi Tharoor Travel Agent Statement: कांग्रेस नेता शशि थरूर का पार्टी लाइन से अलग बयान देना कोई नई बात नहीं है, वह अक्सर अपने बयान से सामने वाले को लाजवाब करने के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने के बारे में सवाल पूछा जाने पर उन्होंने कहा कि वह कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हैं। 

शशि थरूर केरल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं। इस पर थरूर ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मैं कोई ट्रैवल एजेंट नही हूं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता। 

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नही: थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मैं कोई ट्रैवल एजेंट नही हूं। हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि उनसे इस प्रकार का सवाल पूछे जाने का कोई अर्थ नहीं है कि वह दिल्ली छोड़कर केरल क्यों आए हैं। 

राहुल के विदेश यात्रा पर BJP का हमला

कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किए थे। ऐसे में अचानक विरोध प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी चार दिन की वियतनाम यात्रा पर चले गए हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरों का एजेंडा क्या है? देश की जनता जवाब मांग रही है। ऐसा क्या हो रहा है वियतनाम में, जो वापस आते ही ये तख्तापलट कर देंगे? पोस्ट के साथ बीजेपी ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर वियतनाम जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी ने राहुल की विदेश यात्रा पर इस प्रकार हमला बोला है। 

जॉर्ज सोरोस से क्लास लेने विदेश चले गए राहुल

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जॉर्ज सोरोस और उनकी कंपनी से यह समझने गए थे कि भारत को किस तरह नुकसान पहुंचाया जाए और देश में सत्ता परिवर्तन कैसे कराया जाए। पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने इस दिशा में हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें भारतीय जनता का समर्थन नहीं मिला।

https://x.com/sambitswaraj/status/2112879470583652572

संबित पात्रा के मुताबिक, अब राहुल गांधी का पूरा ध्यान आगे की रणनीति तैयार करने और कथित एजेंडे को आगे बढ़ाने पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद भारत को बर्बादी की ओर ले जाना और देश में सत्ता परिवर्तन की स्थिति पैदा करना है।

बीजेपी के सवालों पर कांग्रेस ने दिया जवाब

बीजेपी के इन सवालों पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भी अपनी जिम्मेदारियां हैं और दूसरे लोग भी अक्सर विदेश यात्राएं करते हैं। ऐसे में उनकी यात्रा पर सवाल उठाने का क्या औचित्य है?

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव