कांग्रेस वोटर अधिकार यात्रा (सौ. एक्स) 
देश

बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राहुल गांध वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत कर चुके हैं। इस यात्रा का असर विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। क्योंकि कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दल जनता के बीच जाकर वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं।

प्रीति शर्मा
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज होने से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां दांव पेंज शुरू कर चुकी हैं। जहां एक ओर राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा जमकर उठा रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी बिहार में अपना कुनबा बढ़ाने और मजबूत करने में जुटी है। चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज हो गई है और सभी अपने स्तर पर प्रयास करने में लगे हुए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव लगभग तीन महीने पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। उनके साथ मंच पर तेजस्वी यादव, लालू यादव सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता भी दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल अपने तरीके से चुनाव आयोग पर बिहार में एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का मुद्दा जमकर उठा रहे हैं।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी और यह 15 दिन तक चलेगी। इस दौरान उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, लालू यादव, मुकेश सहनी, नेता दीपांकर सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता एकजुट नजर आ रहे हैं। बिहार चुनाव में इस बार कांग्रेस सहयोगी दलों को एक साथ लेकर चल सकती है।
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों से पहले भारत जोड़ो यात्रा की थी और उसके बाद उन्होंने न्याय यात्रा भी की। दोनों यात्राओं का कांग्रेस और राहुल गांधी की छवि पर गहरा प्रभाव पड़ा। उसी तरह वोटर अधिकार यात्रा का फर्क चुनावों में देखा जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की कोशिश की थी।
न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए और उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं जैसे हर संभावित वोट बैंक को जोड़ने की कोशिश की। उन्हें यूपी में अखिलेश यादव का साथ मिला था। लेकिन नीतीश कुमार मौका देखते ही निकल लिए।
वोटर अधिकार यात्रा विपक्ष को साथ लेकर चलने का अच्छा प्रयास लग रहा है। राहुल गांधी का न्याय यात्रा के बाद रायबरेली के साथ अमेठी में जीत, सांसदों का बढ़ जाना एक सकारात्मक परिणाम के रूप में देखे जा सकते हैं। बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा क्या परिणाम लेकर आती है यह देखना दिलचस्प होगा।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज