बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर भारत सरकार की नजर (सौजन्य:- सोशल मीडिया)  
देश

बांग्लादेश के हिंदुओं पर गृह मंत्रालय की नजर, अमित शाह ने किया कमेटी का गठन

बांग्लादेश में हुए हिंसा ने सबकुछ पलट कर रख दिया। हिंसा की वजह से प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी। वहीं हिंसा का असर बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर भी काफी पड़ा। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कमेटी का गठन किया है।

शानू शर्मा

नई दिल्ली: बांग्लादेश की जनता ने तख्तापलट कर रख दिया। आरक्षण मामले से शुरू हुए हिंसा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की ना केवल कुर्सी छीन ली बल्कि देश से दूर जाने को मजबूर कर दिया। दिन-प्रतिदिन बांग्लादेश की हालात और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। देश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई और अन्य) को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अल्पसंख्यकों की बढ़ती समस्या को लेकर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का काम बांग्लादेश में हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का जायजा लेना होगा।

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार से वन टू वन

गृहमंत्री अमित शाह इस कमेटी से मिले रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश सरकार से बात कर वहां पर मौजूद हिंदूओं की सुरक्षा और उनकी संपत्ति का संरक्षण करवाएंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय बांग्लादेश में रह रहे हिंदूओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अंतरिम सरकार से सीधा बातचीत करेगी। सरकार की नजर भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर भी टिकी है।

अमित शाह ने दी जानकारी 

इस बात की जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुे लिखा,  “बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है। यह समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे।"

हिंदुओं को बनाया निशाना 

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंदुओं के घर-दुकानों में आग लगाई जा रही है। यहां तक कि बांग्लादेश में बने हिंदू मंदिरों को भी जलाकर खाक कर दिया गया। यहां मंदिर, गुरुद्वारा या किसी को नॉन मुस्लिम पूजा स्थलों को बख्शा नहीं जा रहा है।

इतना ही नहीं देश में अब हिंदू नेताओं को टारगेट कर उन पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बीते कई सालों से हमले होते आ रहे हैं। हिंदुओं के मंदिर, घर, दुकानों, पांडाल में तोड़फोड़ और लूटपाट की कई खबरें यहां आम बात हैं। इससे पहले भी बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर और हिंदुओं पर हमले के कई मामले सामने आए हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला