Hindi Breaking News Live Updates: नमस्कार मैं विकास कुमार उपाध्याय सुबह से लोकर दोपहर 2 बजे तक की ताजा खबरों को नवभारतलाइवडॉटकॉम के ब्रेकिंग अपडेट पेज पर लाइव किया हूं। दिल्ली से लेकर देश-दुनिया तक की ताजा खबरों से अपडूटेड होने के लिए स्क्रॉल करते जाइए इस लाइव ब्लॉग को।
छ्त्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद होने की भी खबर है।
महबूबा मुफ्ती के सुरक्षा दस्ते की का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस हुए हादसे में 3 पुलिस जवान घायल हो गए हैं।
सीएम आतिशी के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर आप की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संजय सिंह, गोपाल राय और संदीप पाठक भी मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। अब कबर है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दी हैं। इसके साथ ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। ऐसे में अब बीजेपी विधायक LG सचिवालय पहुंच रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दी हैं। इसके साथ ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। जवान लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजभवन पहुंचकर LG को CM पद का इस्तीफा सौंप दीं हैं।
मुख्यमंत्री पद से देंगी इस्तीफा देने के लिए CM आतिशी राजभवन पहुंच गईं हैं।
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली BJP अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा आज शाम जीते हुए विधायकों से मिलने पहुंचेंगे।
दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी तो सीट जीत गई पर आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव हार गई है। भाजपा की 27 सीलों बाद दिल्ली में ऐतिहासिक वापसी हुई है। ऐसे में आप की ओर से सीएम आतिशी आज सुबह 11 बजे LG को इस्तीफा देंगी। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। ऐसे में नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आज मुंडका के दादा भैरव मंदिर पहुंचे हैं। केजरीवाल को हरा कर प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से जीत हासिल किए हैं।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के अपने पैतृक गांव मुंडका में दादा भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का दिल्ली के अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है।
गुजरात के बनासकांठा में डंपर पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना थराद के खेंगरपुरा के पास हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क के बगल में बन रहे नाले पर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी से भरा डंपर पलट गया। मिट्टी से भरा डंपर पलटकर नाले में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।
एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद ने एनडीआरएफ साइकिलिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज 9 फरवरी को एयरफोर्स प्रमुख एपी सिंह और आर्मी प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी एक ही लड़ाकू विमान में सवार होंगे। दोनों दिग्गज तेजस विमान में उड़ान भरेंगे, जो कि स्वदेशी सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है। यह पहला अवसर होगा जब दोनों सेनाओं के प्रमुख इस विमान में एक साथ दिखाई देंगे।
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 9 फरवरी से नम्मा मेट्रो टिकट का किराया 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया है। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा लागत में बहुत बढ़ोतरी होगी। अधिकतम टिकट की कीमत अब 90 रुपये की होगी, जो मौजूदा वक्त में 60 रुपये है। जबकि स्मार्ट कार्ड यूजर्स को किराए में 5 फीसदी की छूट का लाभ दिया जाएगा।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार आज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचेंगे। बता दें , इस बार का महाकुंभ का आयोजन बीते 13 जनवरी से शुरू हो, जो 26 फरवरी तक चलेगा।