देश

हिमाचल में भारी हिमपात: बाल-बाल बचे बर्फबारी में फंसे सैकड़ों पर्यटक, फिसलने लगे थे वाहन, नहीं लग रहा था ब्रेक

सूर्यकांत तिवारी

शिमला/कुल्लू: लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी (heavy snowfall) में फंस गये दिल्ली के पांच पर्यटकों को बचा लिया गया है, वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अटल सुरंग रोहतांग और धुंडी के बीच फंसे 500 से अधिक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारी हिमपात के बाद सोमवार को वाहन सड़कों पर फिसलने लगे थे। कुल्लू जिला पुलिस ने सोमवार रात को बचाव अभियान का निरीक्षण किया। 

बचाव अभियान का निरीक्षण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा (Deputy Superintendent of Police KD Sharma) ने बताया कि यात्रियों को वाहन को फिसलने से बचाने के लिए, ब्रेक नहीं लगाने तथा पहले गियर में धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1655595935559462912

लाहौल स्पीति पुलिस ने सोमवार शाम को दिल्ली के पांच लोगों को सुरक्षित निकाला जिनकी एसयूवी गाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद काजा के पास कौमिक में फंस गयी थी। पुलिस दल ने काजा के टैक्सी यूनियन की मदद से इन लोगों को निकाला और उनके ठहरने की व्यवस्था की। 

अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों ने 112 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी। हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के बाद दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 14 मार्गों को बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इनमें छह मार्ग लाहौल स्पीति जिले में, चार कुल्लू में और बाकी राज्य के अन्य हिस्सों में हैं। (एजेंसी)

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट