जानिए मौसम की अपडेट (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में ठंड की दस्तक, तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद अब कई हिस्सों में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तरप्रदेश से लेकर पंजाब के हिस्से अब सुबह-शाम के समय ठंड की चपेट में आने लगे है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: India Weather Update देश में मौसम के बदलते मिजाज देखने के लिए मिल रहे हैं यहां पर मानसून की विदाई के बाद अब कई हिस्सों में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तरप्रदेश से लेकर पंजाब के हिस्से अब सुबह-शाम के समय ठंड की चपेट में आने लगे है। इधर दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश का अलर्ट देखने के लिए मिल रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

यहां पर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो, दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत होने के साथ बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। दिल्ली का मौसम इन दिनों इस तरह है कि सुबह के समय पर तेज धूप निकल रही हैं तो, शाम के समय में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते दिन के तापमान में और गिरावट आएगी। आज दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास होगा। दिल्ली में आज से 21 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहेगा।

दक्षिण भारत में बारिश की आफत

उत्तर भारत जहां पर ठंड की चपेट में हैं तो वहीं पर इधर दक्षिण भारत में बारिश का असर देखने के लिए मिल रहा है। यहां पर दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अभी भी बारिश का असर देखने के लिए मिल रहा है। कई राज्य़ों में हल्की तो कई में भारी बारिश दिख रही है। तमिलनाडु-चैन्नई के मौसम की बात करें तो, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है इन दिनों इलाकों में पानी भरने की खबरें सामने आई है तो वहीं पर सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

यहां पर उत्तर भारत की बात करें तो, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी हैं। वहीं पर आने वाले दिनों में मौसम के हालात की बात की जाए तो, तमिलनाडु और चेन्नई में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है, मौसम विज्ञान ने केरल के दो जिलों-उत्तरी मलप्पुरम और कन्नूर के लिए बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में