देश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार  
देश

कई राज्यों में मानसूनी तांडव, उफनती नदियों ने तबाह किए आशियाने, सर पे साये और रोटी को तरसे लोग

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में देश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस समय भी प्रकृति अपना कहर जमकर बरपा रही है। यूपी, एमपी के तमाम जिले जलमग्न हो रखे हैं।

सौरभ शर्मा

IMD Weather Update News: देश के पहाड़ी और पूर्वी राज्यों में फिर से मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 अगस्त तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में देश के मौसम का कैसा हाल रहने वाला है और किन इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा है।

हिमाचल के किन्नौर, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, पौड़ी और नैनीताल में भी 6 अगस्त को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी है। तमिलनाडु की भवानी नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का अलर्ट जारी हुआ है। मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यूपी के 21 जिले गंगा और यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ की चपेट में हैं।

हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट, बाढ़ से तबाही का डर

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। शिमला, मंडी, बिलासपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और किन्नौर जिलों में येलो से रेड अलर्ट तक जारी किया गया है। खासतौर पर सोलन में 6 अगस्त को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 6 अगस्त को रेड अलर्ट और 7 से 10 अगस्त तक येलो अलर्ट लागू किया गया है। यहां भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की आशंका है।

देश के मैदानी और दक्षिणी हिस्सों में भी बाढ़ का संकट

यूपी के वाराणसी, प्रयागराज और औरैया समेत 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा, यमुना और बेतवा कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तमिलनाडु के भवानीसागर, सत्यमंगलम और गोबीचेट्टीपलयम क्षेत्रों में भवानी नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी में राहत-बचाव दल तैनात किए गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में असम, अरुणाचल और मिजोरम में भी अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात