उत्तर भारत के कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट 
देश

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45 डिग्री पार, दिल्ली में कल बारिश के आसार; UP में लू को लेकर अलर्ट

उत्तर भारत में अगले कुछ दिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। राजस्थान, यूपी समेत 6 राज्यों में तेज धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। वहीं दिल्ली में मौसम बदलने के आसार दिख रहे हैं।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मानसून की दस्तक के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है। हाल ये है कि दिन में तेज धूप और लू के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज यूपी के 11 जिलों में मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

उत्तर भारत के राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दिन में तो हाल ये है कि सुबह 9 बजे से ही तेज धूप निकल आती है। थोड़ी दूर जाने पर भी लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। रात में उमस के कारण लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।

7 दिन में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

उत्तर भारत में देश कई राज्यों में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बारिश भी नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को मौसम से राहत की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। बीते 7 दिनों की बात करें तो दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के राज्यों को लेकर आईएमडी (IMD) के मुताबिक तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियत तक बढ़ा है।

यूपी और राजस्थान समेत 6 राज्यों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में दिन में चल रही गरम हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ, प्रयागराज, बनारस समेत कई जिलों में शाम 5 बजे तक गर्म हवा और लू चलती है। तेज धूप शरीर के अंदर का पानी तक सुखा दे रही है। वहीं राजस्तान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत कुल 6 राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के बठिंडा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

दिल्ली में कल बदलेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को कल गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही बारिश की फुहारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग की माने तो इससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल