भारत में तेज गर्मी का कहर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 सिर्फ भारत के! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, टूट रहे सारे रिकॉर्ड

Heat Wave In India: आईएमडी के अनुसार, लू तब घोषित की जाती है जब मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

मनोज आर्या

Heat Wave In India: देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय गर्मी से लोगों का बुरा हुाल है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में स्थिति और भी खराब है। गर्मी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शुक्रवार दोपहर को दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत के शहर शामिल थे। देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी के कारण दोपहर तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया था।

AQI.in के अनुसार, दोपहर 2:50 बजे तक दुनिया के टॉप-100 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में ज्यादार भारतीय शहर थे, जिसमें ओडिशा का बलांगीर 48°C के साथ सबसे गर्म जगह रहा। इसके बाद बिहार का सासाराम 48°C और उत्तर प्रदेश का वाराणसी 47°C पर था। कई शहरों में ह्यूमिडिटी का लेवल 6 से 8 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे हालात 'बहुत ज्यादा गर्म' कैटेगरी में आ गए।

टॉप-100 में नेपाल के 3 शहर शामिल

दुनिया के टॉप-100 गर्म शहरों की लिस्ट भारत के अलावा सिर्फ नेपाल के तीन शहर अलग थे- जिसमें धनगढ़ी, जो 23वें नंबर पर था, नेपालगंज 34वें नंबर पर और लुंबिनी सांस्कृतिक 76वें नंबर पर, जहां तापमान 45°C और 46°C के बीच था। इन तीन नेपाली शहरों के अलावा, लिस्ट में बाकी सभी जगहें भारत में थीं। टॉप-100 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर 46°C के साथ 26वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का अयोध्या 46°C के साथ 32वें स्थान पर, पंजाब का पटियाला 46°C के साथ 42वें स्थान पर, तेलंगाना का वारंगल 46°C के साथ 55वें स्थान पर और उत्तराखंड का हरिद्वार 46°C के साथ 56वें ​​स्थान पर रहा।

गर्मी के चपेट में राजस्थान के कई शहर

इसके अलावा राजस्थान का श्रीगंगानगर 45°C के साथ 62वें स्थान पर, मध्य प्रदेश का ग्वालियर 45°C के साथ 64वें स्थान पर, झारखंड का धनबाद 45°C के साथ 71वें स्थान पर, चंडीगढ़ 45°C के साथ 77वें स्थान पर, उत्तर प्रदेश का आगरा 44°C के साथ 90वें स्थान पर, राजस्थान का भरतपुर 44°C के साथ 97वें स्थान पर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली 44°C के साथ 100वें स्थान पर रहा।

तेज गर्मी की चपेट में देश के कई शहर।

तेज गर्मी के कारण बढ़ रही बीमारियां

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबकि, मार्च की शुरुआत से मई के बीच गर्मी से जुड़ी बीमारियों के 300 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 1 मार्च से 19 मई के बीच हीटस्ट्रोक के 325 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए, जिनमें से लगभग एक तिहाई मई की शुरुआत से रिपोर्ट किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हीटस्ट्रोक, शरीर के ज्यादा गर्म होने से होने वाली एक मेडिकल इमरजेंसी है, अगर इसका तुरंत इलाज न किया जाए तो इससे कन्फ्यूजन, चक्कर आना, जी मिचलाना, दौरे पड़ना, बेहोशी और ऑर्गन फेलियर हो सकता है।

11 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह

राज्य के अधिकारियों ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि उन घंटों के दौरान हिटवेव और बहुत ज्यादा तापमान अपने पीक पर होता है। भारत के मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई के बीच दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में 'लू से लेकर बहुत ज्यादा लू' चलने का अनुमान लगाया है।

तेज गर्मी की वजह से देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में डायरिया और डिहाइड्रेशन से परेशान मरीजों की लंबी लाइनें लग गई हैं। वहीं, पश्चिमी राज्य गुजरात में पानी की कमी की खबरें आई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के विज़ुअल्स में यह बात सामने आई है।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह।

यूपी का बांदा अब तक सबसे गर्म

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लू तब घोषित की जाती है जब मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है, या जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अब तक का सबसे ज्यादा तापमान इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के बांदा में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप