हत्या का आरोपी आशीष कुमार Source- Social Media
देश

कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

Ashish Kumar Deported: सीबीआई ने इंटरपोल और कजाखस्तान की मदद से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत वापस लाया है। रेड नोटिस के आधार पर डिपोर्ट किए गए आरोपी को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया।

अखिलेश तिवारी, अर्पित शुक्ला

Highlights

  • हत्या के मामले में वांटेड आशीष कुमार को कजाखस्तान से भारत डिपोर्ट किया गया।

  • आरोपी के खिलाफ सितंबर 2026 में इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था।

  • 23 नवंबर को दिल्ली पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Ashish Kumar Deported: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के समन्वय से हत्या के एक मामले में वांटेड आरोपी आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। इंटरपोल के माध्यम से जारी रेड नोटिस के आधार पर आरोपी को कजाकिस्तान से डिपोर्ट किया गया।

आशिष कुमार 23 नवंबर 2026 को नई दिल्ली पहुंचा, जहां हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

हत्या के आरोप में था वांटेड

आशीष कुमार हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के एक मामले में वांत था। यह घटना नवंबर 2025 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद जब मृतक समारोह स्थल से अपनी गाड़ी से जा रहा था, तब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को रोक लिया और उस पर बेरहमी से हमला किया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

सितंबर में जारी हुआ था रेड नोटिस

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सितंबर 2026 में आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उसकी लोकेशन कजाकिस्तान के अल्माटी स्थित इमिग्रेशन विभाग में ट्रेस की गई। संबंधित एजेंसियों के समन्वय से उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

सीबीआई भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) के रूप में काम करती है। वह देशभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ 'भारतपोल' के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग सुनिश्चित करती है। सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2019 से अब तक 300 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल के माध्यम से भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें वर्ष 2026 में अब तक 75 भगोड़े अपराधी शामिल हैं।

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां