प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)  
देश

हरियाणा चुनाव: जारी हुई BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी टॉप पर, गृह मंत्री शाह सहित ये 40 लोग शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे उपर पहला नाम PM नरेंद्र मोदी का है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होगा।

राहुल गोस्वामी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस खास सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है।

इसके साथ ही अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। वहीं अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हैं।

इस BJP के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, ​​अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट का नाम भी शामिल हैं।

देखा जाए तो स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे उपर पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूत्रों की मानें तो वह अपनी पहली रैली आगामी 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में करेंगे। यहीं से उनके प्रचार की शुरुआत होगी। वहीं इसके बाद राज्य में PM मोदी की 5 रैलियां प्रस्तावित हैं।

ऐसी भी खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की उन सीटों पर रैली करेंगे जहां उनके कैंडिडेट कमजोर हैं, या पार्टी की स्थिति ठीक नहीं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 5 राज्यों के CM के भी नाम हैं।

जानकारी दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना आगामी आठ अक्टूबर को होगी। सत्तारूढ़ BJP की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर जरुर है लेकिन उसे कांग्रेस से इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई