एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी Source- US DOJ
देश

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

Epstein Files: हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन की एक तस्वीर सामने आने के बाद विवाद तेज हो गया है। राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाए। पुरी पहले मुलाकात की वजह बता चुके हैं।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • हरदीप सिंह पुरी जेफ्री एपस्टीन के सामने एक मेज पर बैठे नजर आ रहे हैं।

  • राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर को लेकर सवाल उठाए।

  • पुरी ने कहा था कि एपस्टीन से मुलाकात अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के संदर्भ में हुई थी।

Rahul Gandhi on Epstein Files: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन के साथ एक नई तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा बताई जा रही है। इस तस्वीर में पुरी एक मेज पर एपस्टीन के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।

यह तस्वीर मंगलवार, 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसे लेकर पुरी के उस पुराने बयान की भी चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एपस्टीन से उनकी मुलाकात अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान (IPI) में उनके पूर्व बॉस के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में हुई थी।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “रुबियो मुंबई पहुंचे। US DOJ ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर जारी की। प्रिय BJP और RSS कार्यकर्ताओं, आपको क्या लगता है- ये किस देश-विरोधी गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?” राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद तस्वीर को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

क्या है हरदीप सिंह पुरी और एपस्टीन की मुलाकात का मामला?

हरदीप सिंह पुरी पहले भी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात को लेकर अपना पक्ष रख चुके हैं। उनके मुताबिक, एपस्टीन से उनकी मुलाकात अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल के संदर्भ में हुई थी। पुरी के बयान और अब सामने आई तस्वीर के बीच संबंध को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन अमेरिका का एक कारोबारी था, जिसे यौन अपराधों के मामले में दोषी ठहराया गया था। उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2019 में संघीय यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी।

एपस्टीन के प्रभावशाली लोगों से संपर्कों और उससे जुड़े दस्तावेजों के कारण यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी दस्तावेजों और तस्वीरों को लेकर अलग-अलग व्यक्तियों के संबंधों पर सवाल उठते रहे हैं।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास