Representative Photo 
देश

गुजरात: शख्स ने शरीर पर विस्फोटक बांध कर पत्नी को लगाया गले, दोनों की हुई मौत

आसिफ सईद

नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) के अरावली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 45 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी (Wife) के साथ खुद को भी मौत के हवाले कर दिया है। गुरुवार को इस शख्स ने अलग हो हुई अपनी पत्नी को गले लगाते हुए खुद को और पत्नी विस्फोटक (Explosive) से उड़ा दिया।   

दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी को गले लगाने से पहले अपने सीने में दो जिलेटिन की छड़ें बांध ली थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने कहा है कि, शख्स ने अपनी पत्नी को दोबारा पाने में असमर्थ होने के कारण खुद को और पत्नी को धमाका कर मार दिया। 

बताया जा रहा है कि, शख्स की पत्नी ने करीब 45 दिन पहले उसका घर छोड़ा था। उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि, उसे कतिथ तौर पर हो रहीं शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण घर छोड़ना पड़ा था। उसे वह अहमदाबाद में मौजूद पति के घर को छोड़ कर मेघराज कस्बे में स्तिथ अपने पिता के घर रह रही थी। इसी बीच गुरुवार रात शख्स उससे मिलने आया और जब उसकी पत्नी उससे मिलने घर से बाहर आई तो उसने उसे गले लगाया और उसके फ़ौरन बाद विस्फोट कर दिया। दोनों ही इस धमाके में बुरी तरह से घायल हो गए जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। 

इस मामले में पुलिस अब यह जांच कर रही है कि, आखिर शख्स को जिलेटिन की छड़ें कैसे मिली और उसने इसका इस तरह से इस्तेमाल कर शरीर पर लगाना कैसे सीखा था। 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद