वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
देश

FACT CHECK : बजरंग दल कार्यकर्ता के घर से नहीं पकाड़ाया बम बनाने का सामान... जानिए पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर दिल्ली बम धमाके से जोड़कर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के घर से भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद हुए। यह दावा पूरी तरह गलत है।

हितेश तिवारी

False Claim on Bajrang Dal : केंद्र सरकार ने 10 नवंबर को दिल्ली में हुए धमाके को आतंकी घटना बताया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के घर से बड़ी मात्रा में बम और हथियार मिले हैं। वीडियो में पुलिस और बोरियों में रखा सामान दिखाई देता है।

वीडियो में एक महिला कहती है कि छापेमारी में बारूद और बम का बड़ा जखीरा मिला है। कई लोग इस वीडियो को फेसबुक और एक्स पर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मीडिया इस खबर को दिखा नहीं रही है।

यूजर्स ने वीडियो शेयर कर मीडिया पर उठाए सवाल...

X पर वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा- गाज़ियाबाद मे छापेमारी मे बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर से भारी मात्रा मे बारूद, बम का ज़खीरा और इतना हथियार बरामद हुआ का पूरा शहर खत्म करने के लिए काफी है। लेकिन गोदी प्रचार तंत्र में सन्नाटा। पोस्ट का लिंक...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच...

यह वीडियो 3 साल पहले भी इसी दावे के साथ वायरल हुआ था। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने पर गाजियाबाद पुलिस ने अक्टूबर 2022 में @YasmeeKhan_786 नाम के X यूजर के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

गलत दावे के साथ शेयर हुआ था वीडियो...

दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को गाजियाबाद पुलिस ने रिजवान नाम के एक शख्स को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान गिरफ्तारी का एक वीडियो भी बनाया गया था। इसी वीडियो को 20 अक्टूबर 2022 को @YasmeeKhan_786 नाम के X ने आरोपी को बजरंग दल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया था।

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह ने लोनी थाना में X यूजर के खिलाफ IPC सेक्शन 505 में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले से जुड़ी खबर दैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर 3 साल पहले पब्लिश की थी। खबर का लिंक...

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

दिल्ली बम थमाके के बाद फिर हुआ 3 साल पुराना वीडियो वायरल... 

10 नवंबर को दिल्ली में हुए धमाके के बाद अब यह वीडियो फिर गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है। बता दें, वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो हाल ही का नहीं बल्कि 3 साल पुराना है। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी बजरंग दल का सदस्य नहीं है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान