प्रतीकात्मक तस्वीर  
देश

उत्तर भारत में सबसे प्रदूषित शहर है गाजियाबाद: सीएसई

शुभम सोनडवले

नयी दिल्ली. उत्तर भारत में गाजियाबाद (Ghaziabad) सबसे प्रदूषित शहर है और इसका पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर दिल्ली से भी खराब स्थिति में है। उत्तर भारत के 56 शहरों में 137 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है।

एक जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2021 तक इन सीएएक्यूएमएस से प्राप्त पीएम 2.5 के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने कहा कि शुरुआती सर्दियों में धुंध के चलते स्वच्छ छोटे शहरों में पीएम 2.5 का स्तर दिल्ली में दर्ज संकेंद्रण से अधिक हो सकता है। इसके मुताबिक, प्रदूषित के उच्च स्तर वाले सप्ताह के दौरान गाजियाबाद में औसत पीएम 2.5 स्तर 360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि वार्षिक औसत स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा जो कि उत्तर भारत में सबसे अधिक था।

वहीं, दिल्ली का वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर 97 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और साप्ताहिक स्तर 270 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। इसी तरह मुरादाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर क्रमशः 96, 92, 89 और 88 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान