राहुल गांधी। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

शर्म की बात मैं बताता हूं.... Epstein, अडानी और ट्रेड डील पर राहुल गांधी का PM मोदी पर वार

Rahul Gandhi Today Statement: काग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर टिप्पणी की।

रंजन कुमार

Rahul Gandhi Statement On PM Modi : काग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट करते हुए Epstein Files, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अडानी केस और किसानों की बर्बादी सभी मुद्दों को एक साथ जोड़ते हुए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

राहुल गांधी ने लिखा कि Epstein Files में प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री और उनके मित्र का नाम आना एक घिनौने अपराधी से नाम जुड़ना असल शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में देश को बेच दिया गया। भारत का डेटा अमेरिकी कंपनियों को सौंप दिया गया, किसानों के हितों की बलि दी गई और टेक्सटाइल उद्योग को तबाह कर दिया गया।

पीएम का कई दस्तावेजों में नाम

राहुल गांधी का आरोप है कि अमेरिका में गौतम अडानी पर चल रहा केस दरअसल मोदी की वित्तीय संरचना पर केस है, जो BJP और प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 महीनों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो अपने आप में एक बड़ा सवाल है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 30 लाख Epstein Files अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अनिल अंबानी और खुद प्रधानमंत्री का नाम इन दस्तावेजों में आता है।

विदेश मंत्रालय ने आरोपों को किया खारिज

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि Epstein संबंधित दस्तावेज़ों में प्रधानमंत्री के 2017 के इज़रायल दौरे से परे जो भी उल्लेख हैं, वे एक दोषी अपराधी की घटिया कल्पनाएं हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के अंत में ललकारते हुए कहा कि वह और कांग्रेस के बब्बर शेर देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सीधे संदेश देते हुए कहा कि वे अपने मित्रों अडानी और अनिल अंबानी के लिए जो उचित समझें वो करें, लेकिन कांग्रेस देश के हित में लड़ती रहेगी। बता दें, काफी समय से कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोल रही है। अब कुछ हफ्तों से विपक्ष Epstein Files को मुद्दा बना ली है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव