देश

अक्षरधाम मंदिर का दौरा करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बोले- 'हिंदू होने पर गर्व'

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak') रविवार (10 सितम्बर) को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर (Delhi Akshardham Temple) का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

ब्रिटेक के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर के अधिकारी ज्योतिंद्र दवे ने कहा, "हमने सभी तैयारियां कर ली हैं... हमें ब्रिटेन उच्चायोग से पता चला है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री यहां आएंगे। हमने मुख्य प्रवेश द्वार 'मयूर द्वार' पर उनका और उनकी पत्नी का स्वागत करने का अनुरोध किया है।"

https://twitter.com/ANI/status/1700496038493294798

'हिंदू होने पर गर्व' 

गौरतलब है कि ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने अक्सर अपनी हिंदू जड़ों का उल्लेख किया है। बीते दिन शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि उन्हें इस पर गर्व है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ‘‘जय सियाराम'' के उद्घोष के साथ स्वागत किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा