FSSAI Fake Ghee Racket Busted: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। FSSAI ने एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। नॉर्दर्न रीजनल ऑफिस (NRO) के डायरेक्टर देवेश कुमार महला की देखरेख में, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने नकली घी बनाने और बेचने वाले एक बड़े अंतर-राज्यीय सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया।
FSSAI ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर्स (CFSOs) ने दिल्ली और हरियाणा में कई खुफिया ऑपरेशन चलाए। इन ऑपरेशन्स में 6,500 लीटर से ज्यादा मिलावटी होने के शक वाला घी और उससे जुड़ी कच्ची सामग्री जब्त की गई। इस अभियान से नकली घी और पदार्थ बनाने वाले गिरोह में दिल्ली से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई।
यहा जांच तब शुरू हुई जब FSSAI ने प्रीमियम गाय के घी और सामान्य घी के ऐसे डिजिटल और प्रिंट विज्ञापन देखे, जिनमें जरूरी FSSAI लाइसेंस की जानकारी और लेबलिंग की तय जानकारी नहीं थी। इन विज्ञापनों को देखते ही विभाग को शक हुआ और कार्रवाई की शुरुआत की।
जन-स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरे को देखते हुए, CFSOs ने एक 'डिकॉय ऑपरेशन' (नकली ग्राहक बनकर जांच करने का तरीका) चलाया। इसमें वे ग्राहक बनकर विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर के जरिए विक्रेता से संपर्क करते थे और उत्पादों के सैंपल लेते थे।
अभियान में इकट्ठा किए गए सैंपल तुरंत तय प्रक्रिया के तहत FSSAI से मान्यता प्राप्त NABL एक्रेडिटेड लैब में विस्तृत जांच के लिए भेजे गए। लैब की जांच में पता चला कि सैंपल 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस' के तहत घी के लिए तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। उत्पादों में वनस्पति तेल और अन्य गैर-डेयरी चीजों का मिक्सचर पाया गया।
यह भी पढ़ें - ‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
लैब की जांच के नतीजों के आधार पर, FSSAI की खुफिया टीमों ने इन उत्पादों से जुड़े निर्माण, भंडारण और वितरण नेटवर्क का पता लगाया। इसके बाद, 17 जून 2026 को दिल्ली और हरियाणा में कई जगहों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
FSSAI ने कहा कि घी और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय इन चीजों की जांच जरूर करें -