मनोहर जोशी (फाइल फोटो) 
देश

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ICU से बाहर, लेकिन अर्धचेतन अवस्था में हैं, हॉस्पिटल ने दी जानकारी

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi Health Update) को सोमवार को गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर है लेकिन वह अर्धचेतन अवस्था में हैं। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी (85) को मष्तिष्काघात के बाद 22 मई को मुंबई के पी डी हिंदुजा नेशनल हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘जोशी को आईसीयू से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। हालांकि, वह अर्धचेतन अवस्था में हैं।''

बयान में कहा गया है कि जोशी के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने राज्य में पहली बार बनी शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व किया। अविभाजित शिवसेना का प्रमुख चेहरा जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जब केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?