गौतम अडानी (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
देश

Forbes India Rich List : सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले बिजनेसमैन बने गौतम अदाणी, दो और उद्योगपतियों.

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में बिजनेसमैन गौतम अदाणी सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने हैं। गौतम अदाणी की संपत्ति में हुई बढ़ोत्तरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक....

रोजी सिन्हा

नई दिल्ली :  फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में बिजनेसमैन गौतम अदाणी सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने हैं। गौतम अदाणी के बाद देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। साथ ही देश की सबसे अमीर महिला ओपी जिंदल समूह की मानद चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भी इस लिस्ट में शामिल है।

गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में इतनी बढ़ोतरी

पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में 48 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ है। अब गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई । इन्ही कारणों से अदाणी इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शामिल है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में USD 27.5बिलियन की बढ़ोत्तरी

मुकेश अंबानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 119.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। पिछले साल के मुकाबले अंडानी की संपत्ति में 27.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे उन्हें फोर्ब्स के अनुसार शीर्ष स्थान बनाए रखने में मदद मिली, हालांकि अदाणी के साथ बढ़त में काफी गिरावट आई है।

सावित्री जिंदल ने हासिल किए USD 19.7 बिलियन

इस कड़ी में तीसरी नंबर पर मौजूद, सावित्री जिंदल ने 19.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति हासिल करके शिव नादर (फोर्ब्स के अनुसार 2023 में तीसरे सबसे अमीर भारतीय) को पीछे छोड़ दिया। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और हिसार से विधायक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, सुनील मित्तल और दिलीप सांघवी ने क्रमशः 13.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 13.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति अर्जित की और 2024 में चौथे और पांचवें सबसे बड़े धनवान व्यक्ति बनकर उभरे हैं।

हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल ने लड़ा चुनाव

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने पिछले तीन विधानसभा चुनाव से किसी महिला प्रत्याशी के निर्दलीय नहीं चुने जाने का सिलसिला तोड़ दिया। हिसार से भाजपा और कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल अपने दम पर जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब