File Photo 
देश

यूपी के फिरोजाबाद में सड़क दुर्घटना में सीबीआई के हेड कांस्टेबल की मौत, पत्नी व तीन बच्चे घायल

सुभाष यादव

फिरोजाबाद: लखनऊ (Lucknow) के सीबीआई कार्यालय (CBI Office) में तैनात एक हेड कांस्टेबल की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस (Firozabad Accident) वे पर शनिवार को सुबह हुई इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की पत्नी और तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र के गांव आलियापुर निवासी 50 वर्षीय संजीव यादव लखनऊ की केंद्रीय बल कॉलोनी अलीगंज में रहते थे। वह दो दिन पूर्व अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बकेवर आए थे। शनिवार को सुबह लखनऊ लौटते समय उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मार्ग विभाजक से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 

नारायण ने बताया कि यादव की पत्नी सुनीता और तीन बच्चों को घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल