केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

करूर में भदगड़ की जगह पर पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अधिकारियों से किए सवाल-जवाब

Karur Stampede: टीवीके की रैली के दौरान हुई भगदड़ के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया। हादसे में अब तक 41 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Tamil Nadu के करूर जिले में 27 सितंबर को हुई भीषण भगदड़ के बाद हालात का जायजा लेने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वहां पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और घायलों व मृतकों के परिजनों से मिलने की योजना बनाई है।

करूर में हुए हादसे के बाद करूर में शोक का माहौल है। पूरे देश से इस त्रासदी पर संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। निर्मला सीतारमण के साथ केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने स्थानीय प्रशासन व आपदा प्रबंधन अधिकारियों से हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मृतकों के परिजनों से मुलाकात, घायलों को सांत्वना

सूत्रों के अनुसार, निर्मला सीतारमण हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात करेंगी और अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिलेंगी। यह मुलाकातें उन्हें हादसे की वास्तविकता को समझने और पीड़ितों की मदद के लिए उचित कदम उठाने में मदद करेंगी। इस बीच चेन्नई सहित तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में मृतकों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को चेन्नई में एआईएडीएमके की ओर से कैंडल मार्च और मौन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कैसे हुआ हादसा?

27 सितंबर को अभिनेता और टीवीके पार्टी प्रमुख विजय की रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। भाषण खत्म होते ही हजारों लोगों ने एक साथ बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में कई लोग नीचे गिर गए और दबने से घटनास्थल पर ही कई लोगों की जान चली गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में इलाजरत हैं।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत देश की कई प्रमुख हस्तियों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

न्यायिक जांच के आदेश

तमिलनाडु सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच बैठा दी है। यह समिति हादसे के कारणों की गहन जांच करेगी और भविष्य में ऐसे आयोजनों की सुरक्षा के लिए सिफारिशें भी देगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज