FILE- PHOTO 
देश

यूपी चुनाव नतीजों के बाद से ही ईवीएम पर बयानबाजी जारी, अब मौर्य बोले-कहीं ना कहीं कोई बड़ा खेल हुआ है

ज्ञात हो कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे हो गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा आगे हो गई।

सुभाष यादव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election Results 2022) के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी (BJP) को बंपर जीत मिली है। साथ ही समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूपी चुनाव परिणाम के बाद से ही ईवीएम (EVM Politics) को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू है। सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं कोई बड़ा खेल हुआ है।

ज्ञात हो कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे हो गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा आगे हो गई। इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं कोई बड़ा खेल हुआ है। इसलिए इस पर जो भी मीडिया के लोग हैं या अन्य विद्युत समाज के लोग हैं उन्हें विश्लेषण करना चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान-

मौर्य ने कहा कि बात भाजपा और सपा की नहीं है बात है लोकतंत्र की। स्वाभाविक रूप से जो 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। इससे पहले अखिलेश ने मंगलवार को पोस्टल बैलेट का जिक्र करते हुए तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि छल से बल नहीं मिलता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे