ED के समक्ष पेश हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन 
देश

ED की पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को 'गुगली', मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजा समन, आज ही होना होगा पेश

वित्तीय घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के वित्तीय घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। इस बाबत उन्हें आज यानी गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 का बुलावा भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के फंड में 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। अजहरुदीन को इसी मामले में आज ED के सामने पेश होना है।

जानकारी हो कि पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है।

दरअसल यह मामला तब का है जब अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के बतौर अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन फिर जून 2021 में उन्हें अपना यह पद छोड़ना भी पड़ा था। तब फंड की हेराफेरी के आरोप में उनके खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया गया था।

इस मामले की संगीनतो को देखते हुए ED ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। वहीं ED ने तेलंगाना में 9 जगहों पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए थे।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज