File Photo 
देश

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का एक जवान शहीद,एक घायल

मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशंस एवी होमकर ने कहा, "आज अभियान के दौरान जब टीम आगे बढ़ रही थी तो उनकी मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई।

शुभम सोनडवले

चाईबासा. झारखंड में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह जानकारी चाईबासा पुलिस ने दी।

चाईबासा पुलिस ने कहा, "सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. घायल हुए दो सीआरपीएफ जवानों में से एक की मौत हो गई। मुठभेड़ के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया।"

मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशंस एवी होमकर ने कहा, "आज अभियान के दौरान जब टीम आगे बढ़ रही थी तो उनकी मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई। इसमें सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार खुंटिया और मुन्ना लाल यादव घायल हो गये। हमने उन्हें निकाला लेकिन दुख की बात है कि सुशांत कुमार की जान चली गई। फिलहाल मुन्ना लाल खतरे से बाहर हैं।"

होमकर ने कहा, "कोल्हान क्षेत्र में सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य राज्य बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। पिछले दो दिनों में हमें बड़ी सफलताएं भी मिली है। दो दिन पहले मुठभेड़ में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप ध्वस्त हो गया था। यह मुठभेड़ मुख्य रूप से शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा के खिलाफ थी।"

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं