एयर इंडिया एयरलाइन ( सौजन्य : ट्विटर ) 
देश

मुंबई से उड़ी Air India की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, लंदन के आसमान में लगा रहा चक्कर

मुंबई से लंदन की ओर उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने की वजह से इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज जारी किया गया है, जिसेक कारण एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 लंदन के आसमान में चक्कर लगी रही है।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने के कारण इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज जारी किया गया है। हालांकि अब तक के आई जानकारी के मुताबिक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है।

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने लंदन के ऊपर से उड़ान भरते समय एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा है, हालांकि यह इमरजेंसी सिग्नल क्यों भेजा गया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि फ्लाइटरडार24 विमान की लाइव ट्रैकिंग करने का काम करता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस तरह के स्क्वाक कोड यानी इमरजेंसी अलर्ट अक्सर आपातकालीन परिस्थितियों, जैसे इमरजेंसी लैंडिंग आदि के दौरान ही सुनने को मिलते हैं। स्क्वाक कोड का इस्तेमाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) द्वारा उड़ान भरते समय विमानों की पहचान करने और उन्हें ट्रैक करने के लिए किया जाता है। ये स्क्वाक कोड्स जेनरली 4 डिजिट के होते हैं, जो 0000 से 7777 तक रहते हैं। इनमें से कुछ कोड निश्चित होते हैं, जो विशिष्ट हालात में दर्शाए जाते हैं, जबकि अन्य ATC द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं।

क्या होता है ATC का काम?

दरअसल, ATC विमान के लिए स्क्वाक कोड क्रिएट करने का काम करता है, जब विमान अपनी सीमा में प्रवेश करता है, तो पायलट को विमान के ट्रांसपोंडर में एंट्री करने की अनुमति देने के लिए ATC के जरिए एक मैसेज भेजा जाता है। इसेक बाद ट्रांसपोंडर फिर इसे ATC को वापस भेज देता है। जानकारी के मिताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 में स्क्वाक कोड 7500 था, जो एक इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड है। यह कोड दर्शाता है कि विमान खतरे में है और उसे ATC और अन्य सुरक्षा सेवाओं से तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक