प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट

SIR Campaign: चुनाव आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत 16 प्रदेशों में वोटर लिस्ट की समीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की है। एसआईआर का ये चरण पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले होगा।

अर्पित शुक्ला

Election Commission SIR Campaign: चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चर की घोषणा की है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि यह SIR राज्यों में चरणबद्ध तरीके से होगा।

बता दें कि तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा(SIR) हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के अलावा लगभग पूरे देश को अपने दायरे में ले लेगा। इन तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एसआईआर कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग बाद में करेगा।

36 करोड़ वोटरों का वैरिफिकेशन

SIR के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान करेंगे। इस दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस काम में सहयोग करेंगे। बता दें कि झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड और ओडिशा में भी एसआईआर होगा। महाराष्ट्र भी तीसरे चरण के SIR के दायरे में होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पंजाब में ये एसआईआर चुनाव के पहले कराया जाएगा।

कहां-कब होगा एसआईआर?

  • ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई से एसआईआर की प्रक्रिया शुरु होगी। दादरा नगर हवेली और दमन दीव केंद्रशासित प्रदेश, फाइनल वोटर लिस्ट 6 सितंबर को जारी की जाएगी।
  • उत्तराखंड में भी 1 जुलाई से एसआईआर की प्रक्रिया शुरु होगी। वहीं, फाइनल वोटर लिस्ट 15 सितंबर को आएगी।
  • आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
  • तेलंगाना और पंजाब में SIR 1 अक्टूबर से शुरु की जाएगी।
  • कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में भी 1 अक्टूबर से वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण का प्रक्रिया शुरू होगी।
  • वहीं, नगालैंड में भी 1 अक्टूबर से ही मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरु होगी और 22 नवंबर 2026 तक फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
  • त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से एसआईआर होगा और 23 दिसंबर तक पूरा होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर अभियान के पहले और दूसरे चरण में 13 प्रदेश के लगभग 59 करोड़ मतदाताओं का वैरिफिकेशन पहले ही किया जा चुका है। उस दौरान 6.3 लाख बीएलओ तथा 9.2 लाख बीएलए सक्रिय रहे थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा