दिल्ली में बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड) 
देश

Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात

Bakrid Celebrations In India: देशभर में आज धूमधाम से बकरीद मनाई जा रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में पुलिस हाई अलर्ट पर है।

अमन मौर्या

Delhi Police Security Alert Bakrid: देशभर में आज बकरीद मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों की सभी मस्जिदों को सजाया गया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आज मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज अदा करेंगे। इसी के साथ कुर्बानी की रस्म भी निभाई जाएगी। बकरीद के त्यौहार को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा चाक-चौबंद किया गया हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है।

शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

राजधानी के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, अलग-अलग मैसेजिंग एप्लिकेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी के लिए साइबर टीमों को तैनात किया है। ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी प्रकार की अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट, कुर्बानी के वीडियो या भड़काऊ संदेश ऑनलाइन प्रसारित न हों।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

दिल्ली में संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा कहते हैं, सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने खासकर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में, बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। बकरीद से पहले, दिल्ली पुलिस ने इलाके में, खासकर मिली-जुली आबादी वाले इलाकों में, पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे।

अब तक जश्न पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है और हमें उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। त्योहार के हिस्से के तौर पर कुर्बानी की रस्म पूरी तरह से घर के अंदर ही निभाई जाएगी।

मस्जिद समिति से अपील

सभी जिलों के इमामों, मस्जिद समिति और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक करके शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से नियमों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट शेयर न करने की अपील की।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना