संजीव अरोड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
देश

आप पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, सिसोदिया-संजय सिंह ने BJP को घेरा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने उनके जलंधर स्थित घर पर शिकंजा कसा है। ईडी के सूत्रों की मानें तो उन्होंने धोकाधड़ी करके जमीन एलॉट करवाई थी। इसी मामले में ईडी यह छापेमारी शुरू की है।  

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने उनके जलंधर स्थित घर पर शिकंजा कसा है। ऐसे में अब आप पार्टी के नेते भाजपा पर भड़क गए हैं और सरकार पर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने इस छापेमारी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल, ईडी के सूत्रों की मानें तो आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है। ऐसे में उन्होंने धोकाधड़ी करके जमीन एलॉट करवाई थी। इसी मामले में ईडी यह छापेमारी शुरू की है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज फिर मोदी जी ने अपनी तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है। पिछले दो साल में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर, मेरे घर, संजय सिंह के घर, सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी की। कहीं कुछ नहीं मिला, लेकिन मोदी जी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में पूरी लगन से लगी हुई हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, आम आदमी पार्टी के लोग न रुकेंगे, न बिकेंगे, न डरेंगे।'

मनीष सिसोदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'एक और सुबह, एक और छापेमारी। ईडी आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर पहुंच गई है। मोदी जी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार उन्हें फटकार लगाई है कि झूठे केस बनाना बंद करो, लेकिन फिर भी ईडी को समझ नहीं आ रहा है। ये एजेंसियां कोर्ट की बात नहीं मानती, सिर्फ अपने आकाओं की बात मानती हैं।'

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब विधानसभा में जीत के बाद आप ने 5 राज्यसभा सांसदों के नाम पेश किए थे। इसमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल के साथ कपड़ा कारोबारी संजीव अरोड़ा का नाम है। अरोड़ा लुधियाना के बड़े कारोबारियों में से एक हैं, जो अरोड़ा कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत