देश

लोकसभा चुनाव से पहले ECI की राजनीतिक नेताओं को हिदायत, कहा- धार्मिक स्थलों के जरिए वोटर्स को न करें गुमराह

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और तथ्यहीन बयान देकर मतदाताओं को गुमराह करने से आगाह किया। आयोग की ओर से जारी एक परामर्श में राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों से जाति, धर्म या भाषा के आधार पर अपील न करने के बारे में भी ताकीद की गई है।

आयोग ने इसके साथ ही चुनाव प्रचार के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारों या अन्य धर्म स्थलों का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। परामर्श में कहा गया है कि पूर्व में नोटिस प्राप्त कर चुके स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

आयोग ने प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने वाले या उनका अपमान करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट ना करने की भी सलाह दी और साथ ही कहा कि ऐसी बातें न कही जाएं, जिनमें भक्त-देवता संबंधों का उपहास हो और न ही देवी-देवताओं या ईश्वर की निंदा हो। सभी राजनीतिक दलों को भेजे गए परामर्श में निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से मर्यादा और अत्यधिक संयम बनाए रखने के साथ ही चुनाव अभियान के स्तर को मुद्दा-आधारित रखने की सलाह दी। 

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z