देश

असम के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

शुभम सोनडवले

गुवाहाटी. असम के कुछ हिस्सों में रविवार को चार तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का झटका अपराह्ल चार बजकर 18 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र नगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर था।

भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 160 किलोमीटर दूर मध्य असम में होजई के पास था।

पश्चिमी कार्बी आंगलॉन्ग, कार्बी आंगलॉन्ग, गोलाघाट और मोरी गांव जिले के लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित सोनितपुर में बसे लोगों को भी झटका महसूस हुआ। पूर्वोत्तर के सभी राज्य उच्च भूकंप संभावित क्षेत्रों में आते हैं और इलाके में नियमित तौर पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। (एजेंसी) 

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट