देश

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

शुभम सोनडवले

दिसपुर. असम (Assam) के पश्चिम कार्बी आंगलोंग (West Karbi Anglong) में शनिवार रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। भूकंप से किसी के हताहत/घायल या मकानों के गिरने/क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप आज रात 8 बजकर 50 मिनट पर आया। भूकंप के तेज झटकों से सहमें लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 4.4 रही और इसकी गहराई जमीन से मात्र 10 किलोमीटर अंदर थी।

बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। जियोलॉजिस्ट के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा  माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा