Bihar Earthquake 24 November: बिहार के कई जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया। पटना और दरभंगा समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 7 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये कंपन करीब 2 सेकेंड तक रहा। इस दौरान दरभंगा में कारें पार्किंग के दौरान अपने आप हिलती हुई दिखाई दी।
मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे। राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। कई लोगों ने मौके पर वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
खबर अपडेट हो रही है...