देश

चीन में आया 7.2 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में लगे झटके

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महससूस किए गए। जिसके तुरंत बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर रोड पर आ गए। बताया जा रहा कि भूकंप के झटके काफी देर तेज महसूस किए गए। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा पुरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। 

दरअसल, भूकंप चीन के दक्षिणी झिंजियांग में आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप के झटके भारत के अलावा किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए। 7.01 तीव्रता वाला भूकंप काफी विनाशकारी माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि झिंजियांग में इस भूकंप से भारी तबाही मची होगी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत के इन शहरों में लगे भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झिंजियांग में भूकंप सोमवार रात 11 बजकर 39 मिनट के करीब आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। जबकि, गहराई जमीन से मात्र 80 किलोमीटर रही। लेकिन इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोग काफी घबराए हुए हैं।

इस महीने में दूसरी दफा लगे भूकंप के झटके

गौरतलब है कि 11 जनवरी, 2024 को दोपहर में 02 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।

भूकंप का कारण

बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल, उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग के कारण भूकंप आता है।

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?