दिल्ली यूनिवर्सिटी सोर्स- सोशल मीडिया
देश

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

DUSU Election: छात्र संघचुनाव के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

नितिन कुमार राय

Delhi University Student Union Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघचुनाव 2026 के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। चारों पदों के लिए जारी सूची में अध्यक्ष पद के लिए-7, उपाध्यक्ष पद के लिए-5, सचिव के लिए-4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में चारों पदों को मिलाकर कुल 20 उम्मीदवार चुनावी रणक्षेत्र में हैं।

20 में से 6 महिला उम्मीदवार चुनाव में

DUSU चुनाव में कुल 20 में से 6 महिला उम्मीदवार हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 1,सचिव के लिए 3 और संयुक्त सचिव के लिए 2 कैंडिडेट्स हैं। जबकि 20 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवार बौद्ध अध्ययन विभाग से हैं। दूसरे नंबर पर कैंपस लॉ सेंटर से 4 उम्मीदवार हैं। वहीं पीजीडीएवी कॉलेज के 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज , रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज से, हंसराज कॉलेज से 1-1 कैंडिडेट है।

अध्यक्ष पद (President)

  • एजाज मंसूरी-कैंपस लॉ सेंटर

    • अनन्या रतूड़ी (महिला)-पीजीडीएवी कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

    • अश्मित कुमार-पीजीडीएवी कॉलेज

    • समर्थ बेनीवाल-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज

    • समीर कुमार-रामजस कॉलेज

    • यश डबास-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (ABVP)

    • विजय शंकर मीणा-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)

 उपाध्यक्ष पद (Vice-President)

  • इशू मौर्य-कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)

  • अरण्या सिंह राठौड़-एसपीएम कॉलेज

  • दीपांशु शोकीन-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज

  • अक्षित शिखर-मोतीलाल नेहरू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

  • वीर चतरथ-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)

सचिव पद (Secretary)

  • पंकज कुमार-कैंपस लॉ सेंटर

  • रिया छाबड़ी (महिला)-श्री अरबिंदो कॉलेज (ABVP)

  • नम्रता चौधरी (महिला)-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)

  • स्टेंजिन डेस्क्योंग (महिला)-हिंदू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

संयुक्त सचिव पद (Joint-Secretary)

  • गोपाल चौधरी-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)

  • लक्ष्यराज सिंह-कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)

  • बी पारिजात-हंसराज कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)

  • विशेष यादव-डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज

सत्य निकेतन की घटना का होगा असर?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के लिए 18 सितंबर को वोटिंग है और 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब 6 सितंबर को दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत के ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई जिसमें 5 छात्र हैं। इमारत ढहने की घटना भी चुनावी मुद्द के रूप में उभर रही है। NSUI हॉस्टल्स का मुद्दा भी जोर शोर से उठा रही है। देखना होगा कि 19 सितंबर को होने वाली काउंटिंग में क्या होता है.

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह