डीके शिवकुमार (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

भगदड़ पर भावुक हुए डीके शिवकुमार, छलक पड़ी आखें; कहा- लाशों पर राजनीति कर रही भाजपा-जेडीएस Video

आरसीबी की विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ के दौरान पहली पर डीके शिवकुमार पत्रकारों से रुबरू हुए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल आए। कांग्रेस नेता ने भाजपा और जीडीएस पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

Saurabh Pal

बेंगलुरुः आरसीबी की विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहली बार पत्रकारों के सामने आए। उन्होंने भगदड़ के दौरान जान गवांने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डीके ने कहा कि मैं गंदी राजनीतिक नहीं करना चाहता हूं। भाजपा और जेडीएस लाशों के ढेर पर राजनीति कर रही हैं। यह उनका राजनीतिक एजेंडा है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम घटना से बहुत आहत हैं। कर्नाटक और बेंगलुरू की इस तरह की छवि नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम इस घटना के लिए किसी को दोष नहीं दे रहे हैं। हालांकि यह अप्रत्याशित रूप से हुआ। मृतकों और घायलों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कैमरे के सामने डीके शिवकुमार भावुक हो गए।

'ऐसी गलती कभी नहीं होगी'

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना के बाद हमें एक बड़ा सबक मिला। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कि विपक्ष को शवों पर राजनीति करने दें। मैं सूचीबद्ध करूंगा कि उन्होंने कितने शवों पर राजनीति की है, लेकिन छोटे बच्चों को देखकर दुख होता है। शिव कुमार ने कहा कि मैंने उनका दर्द देखा है। इतना कहकर वो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े-देखें वीडियो

'लाशों पर कुमारस्वामी राजनीति कर रहे'

भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीएस के नेता व केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का नाम लेकर शिवकुमार ने कहा कि "कुमारस्वामी लाशों पर राजनीति कर रहे हैं, यही उनका पेशा है। मैं उनके प्रशासन के दौरान जो हुआ, उसके बारे में उनकी तरह राजनीति नहीं करूंगा। मुझे बच्चों की चिंता है, मैंने छोटे बच्चों को देखा। मैंने दस लोगों को देखा। कोई भी परिवार इसे पचा नहीं सकता। मुझे मीडिया से घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ थी कि आरसीबी प्रबंधन भी वहां तक नहीं जा सका। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी