कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने शपथ ली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कर्नाटक में 'डीके' राज का आगाज, राज्यपाल ने शिवकुमार को दिलाई CM पद की शपथ, जी. परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

DK Shivakumar Swearing In Ceremony: बेंगलुरु के लोक भवन में डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में राहुल-खड़गे मौजूद रहे।

अमन मौर्या

Karnataka Cabinet Expansion Ministers List: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस आयोजित किया गया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनके साथ ही डॉ. जी. परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

संविधान की कॉपी के साथ शपथ

बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान डीके शिवकुमार हाथों में भारत के संविधान की एक कॉपी भी लिए रहे। जोकि काफी चर्चा में रहा।

12 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ यतींद्र सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के 12 नेता राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल हुए। ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यू.टी. खादर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली।

30 मई को चुने गए विधायक दल का नेता

डीके शिवकुमार पिछले महीने 30 मई को डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने गये थे। वे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बने। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत उनको मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान संविधान लिए हुए थे। वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह अब राज्य की कमान संभालेंगे।

लंबी अटकलों पर विराम लगाते हुए सिद्धारमैया ने 28 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके नाम कर्नाटक के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई