कूरनूल हादसे का कारण बने बस में रखे 234 मोबाइल, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

कूरनूल हादसे का कारण बने बस में रखे 234 मोबाइल? ₹46 लाख के कंसाइनमेंट पर चौंकाने वाला दावा

Kurnool Bus Incident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल बस हादसे में 20 लोग जलकर मर गए। जांच में दावा किया गया कि बस में रखे 234 स्मार्टफोनों के कारण आग ज्यादा भड़की। ये मोबाइल एक व्यापारी के बताए जा रहे हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बेंगलुरु जा रही निजी बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत के बाद जांच तेज है। अब एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट बताती है कि बस के अंदर रखे 234 स्मार्टफोन कंसाइनमेंट के कारण आग की लपटें अत्यधिक तेज हो गईं।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में निजी बस में शुक्रवार को आग लगने की घटना के बाद 20 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब बड़ी संख्या में यात्री नींद में थे। पुलिस के अनुसार, निजी बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हुई थी।

बाइक की टक्कर के लगी आग

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती रही और इस बीच उसकी पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे आग लग गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकतर शव इतने जल चुके थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी, जिनमें दो बच्चे और मोटरसाइकिल सवार भी शामिल हैं।

₹46 लाख के 234 स्मार्टफोनों से भड़की आग

कुरनूल बस हादसे की जांच तेजी से जारी है। इस बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस के अंदर 234 स्मार्टफोनों का कंसाइनमेंट रखा था, जिसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए थी। यह कंसाइनमेंट हैदराबाद के एक व्यापारी मगन नाथ का था। फॉरेंसिक विशेषज्ञों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन की बैट्रियों में होते धमाकों के चलते आग और ज्यादा भड़क उठी, जिससे नुकसान बढ़ गया।

लापरवाही और ओवरस्पीड का केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बस ड्राइवरों के खिलाफ लापरवाही और ओवरस्पीडिंग का मामला दर्ज किया है। यह केस हादसे में बचे एक यात्री एन रमेश की शिकायत पर दर्ज किया गया। बस में दो ड्राइवर थे। एक सिवा नारायण था, जो हादसे के वक्त बस नहीं चला रहा था और पुलिस हिरासत में है। वहीं, बस चला रहा लक्ष्मैया हादसे के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल सिवा नारायण पुलिस हिरासत में है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध