DGCA ने रेस्ट नियम को किया निरस्त (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

इंडिगो कर्मचारियों को राहत...DGCA ने रेस्ट नियम को किया निरस्त, छुट्टी ले सकते है कर्मचारी

IndiGo Crisis: DGCA ने क्रू मेंबर्स के लिए पब्लिश वीकली रेस्ट के निर्देश वापस ले लिए हैं, एयरलाइनों के ऑपरेशन कंटिन्यूटी और स्टेबिलिटी की जरूरत को देखते हुए।

अक्षय साहू

DGCA Withdraws Instructions Regarding Published Weekly Rest: भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को पब्लिश हुए वीकली रेस्ट से जुड़े निर्देश वापस ले लिए हैं। इसका मतलब है कि एयरलाइंस अब जरूरत पड़ने पर वीकली रेस्ट की जगह छुट्टी ले सकती हैं।

देशभर में हवाई यातायात बाधित

इंडिगो में आए संकट के चलते देशभर में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में सुबह 12:00 बजे से लेकर 8:00 बजे के बीच 16 अराइवल और 16 डिपार्चर फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। एक नागपुर-पुणे फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति और भी खराब थी, जहां आज सुबह 135 डिपार्चर और 90 अराइवल फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में 49 डिपार्चर और 43 अराइवल फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। बैंगलोर एयरपोर्ट पर 50 डिपार्चर और 52 अराइवल फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर 100 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की गईं, जिनमें 53 डिपार्चर और 51 अराइवल शामिल हैं। इन बड़े पैमाने पर हुए कैंसलेशन ने एयरलाइन के लिए बड़ा झटका दिया है, खासकर जब उसने अपनी ब्रांड पंक्चुएलिटी और डिपार्चर के समय से पहले गेट बंद करने के वादे पर जोर दिया था।

इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी

एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह अगले दो दिनों में अपने शेड्यूल में “कैलिब्रेटेड एडजस्टमेंट” करेगी। इंडिगो ने यह स्वीकार किया कि यह समस्या फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के फेज़ 2 को लागू करने में गलत निर्णय और खराब प्लानिंग की वजह से हुई। एयरलाइन ने रेगुलेटर को सूचित किया कि 8 दिसंबर तक और फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं। इसके बाद, 2026 तक विशेष FDTL छूट की मांग की गई है।

एयरलाइन ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा कि पिछले दो दिनों में उसके पूरे नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द संचालन सामान्य किया जा सके। इंडिगो ने यह भी बताया कि वह सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA), DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ लगातार समन्वय कर रही है

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन