Photo - ANI 
देश

बिहार विधानसभा में गरजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कहा- बीजेपी राज्यों में फैला रही है नफरत

अमन दुबे

पटना : बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के बजट सत्र के पांचवें दिन पर विपक्ष और राज्य सरकार एक-दूसरे पर जमकर बरसे। तमिलनाडु (Tamil Nadu) मामले में बीजेपी (BJP) के सवालों करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम खाली अफवाह फैलाना है। ये लोग भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रहे है। बीजेपी ने विधानसभा में तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हिंसा का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) बोले कि, तमिलनाडु में बिहार के 12 श्रमिकों पर हमला हुआ और उनकी हत्या की गई है। राज्य सरकार को जांच करानी चाहिए, लेकिन तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। अगर आपको हम पर विश्वास नहीं तो आपके केंद्र में गृह मंत्री हैं उनसे जांच करवाईए।  

तेजस्वी ने आगे कहा कि, बीजेपी वाले भारत माता की जय बोलते हैं और देश राज्यों के बीच नफरत फैलाते हैं। ये कैसी देशभक्ति है? बिहार और तमिलनाडु की सरकार ऐसी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी सरकार दोषी पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा देगी। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो पब्लिश किए गए हैं, वे फर्जी हैं। नेता प्रतिपक्ष क्या आप वीडियो देखकर बता सकते हैं कि उसमें बिहारी कौन है। हम पर विश्वास नहीं है तो आप आपने गृह मंत्री से जांच करवाईए। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1631584429662523394

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया। सीएम नीतीश बोले, मैंने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है।

पुरानी घटनाओं के हैं वीडियो: तेजस्वी

तेजस्वी बोले कि, तमिलनाडु डीजीपी डॉ. सी शैलेंद्र बाबू ने बताया कि, ये दोनों वायरल वीडियो त्रिपुर और कोयंबटूर में हुईं पुरानी घटनाओं के हैं। वीडियो में तमिलनाडु के कुछ लोग और बिहार के श्रमिकों के बीच संघर्ष के नहीं हैं। वहां किसी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ था। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वह सरकार को उपलब्ध कराए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1631594830412259329

तमिलनाडु केक खाने जाते हैं हमरे उपमुख्यमंत्री: सिन्हा 

बीजेपी के नेता विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर यह मामला गलत निकला तो वे सदन में सार्वजनिक माफी मांग लेंगे। तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने और केक खाने जाते हैं, तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले हो रहे हैं,  लेकिन हमारे उपमुख्यमंत्री इस पर बात नहीं करते।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह