ANI Photo 
देश

दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर के पास जंगल में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में मथुरा रोड (Mathura Road) पर मोदी मिल फ्लाईओवर (Modi Mill Flyover) के पास जंगल में शनिवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, "मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कुल 7 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।"

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वाली सड़कों से बचने के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, "मथुरा रोड पर आश्रम चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है। मथुरा रोड के साथ मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे भीषण आग लग गई है। कृपया इस मार्ग से बचें।"

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील