File Photo 
देश

दिल्ली में खेली गई खून की होली! मुंडका इलाके में जमकर चले चाकू, दो की मौत, 7 गंभीर

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी से होली के दिन हत्या की खबर सामने आ रही है। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में अचानक से दो गुटों में मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर चाकू चले। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

ख़बरों के अनुसार, होली के हुड़दंग में दिल्ली के मुंडका इलाके में छोटी सी बात को दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए कुछ लोगों पर कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू लगने की वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1633445481433972736

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में चाकू के हमले में 7 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे