राहुल गांधी Source- IANS
देश

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi on SIR: दिल्ली के बेला एस्टेट में 729 में से 728 मतदाताओं के नाम SIR की ड्राफ्ट सूची में नहीं मिले। राहुल गांधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और SDM को फोन किया।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi on Delhi SIR: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। राहुल गांधी ने दावा किया कि इलाके में रहने वाले 728 लोगों में से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा है और 727 नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दौरे का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि बेला एस्टेट में रहने वाले लोग लंबे समय से यहां रह रहे हैं और इनमें कई लोग 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं।

राहुल गांधी ने मौके से SDM को किया फोन

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर SDM को फोन किया और वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि किसी व्यक्ति के पास मकान है या नहीं, इसका उसके मतदान के अधिकार से क्या संबंध है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी बेघर लोगों के लिए ‘हाउस नंबर 0’ की व्यवस्था का उल्लेख किया है। इसी आधार पर उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो बेला एस्टेट के इतने लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्यों नहीं हैं।

फोन पर बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने SDM से उनका नाम और पद बताने को कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस मामले को दूसरे तरीके से देखेंगे। इस बातचीत का वीडियो भी राहुल गांधी ने शेयर किया है।

दिल्ली SIR में 47.5 लाख नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं

दिल्ली में SIR के तहत 31 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। दिल्ली में SIR से पहले करीब 1.45 करोड़ मतदाता थे, जबकि ड्राफ्ट रोल में करीब 97.5 लाख नाम शामिल किए गए। करीब 47.5 लाख मतदाताओं को ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट जैसी श्रेणियों में आने वाले मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा करीब 33.1 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से कुछ मामलों में मौजूदा डेटा का पिछली SIR की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया, जबकि कुछ मामलों में एन्यूमरेशन फॉर्म में विसंगतियां पाई गई हैं।

अब घर-घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे BLO

चुनाव आयोग ने SIR की प्रक्रिया के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO ऐसे मतदाताओं के घर जाकर जरूरी दस्तावेज जुटा सकते हैं और उन्हें ECINet पर अपलोड करेंगे। इसके आधार पर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी फैसला करेंगे।

4 दिसंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

दिल्ली SIR के कार्यक्रम में चुनाव आयोग ने हाल ही में बदलाव किया है। अब दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 है। नोटिस, दावे और आपत्तियों के निपटारे की समय-सीमा 30 नवंबर तक कर दी गई है। इसके बाद 4 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

इस दौरान जिन पात्र लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम शामिल कराने के लिए दावा दाखिल कर सकते हैं। दिल्ली के CEO की वेबसाइट पर ड्राफ्ट रोल के साथ नाम नहीं होने वाले मतदाताओं की सूची और नोटिस पाने वालों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत