लाल किले एक करोड़ का कलश चोरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

धोती-कुर्ता पहनकर आया चोर...मार दिया बड़ा हाथ, दिल्ली के लाल किले से सोने एक करोड़ का कलश चोरी

Delhi के लाल किला परिसर में स्थित एक धार्मिक आयोजन से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का सोने-हीरे जड़ित कलश चोरी हो गया। यह कलश 760 ग्राम सोने से बना है और 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने से जड़ा हुआ है।

सौरभ शर्मा

Red Fort Kalash Theft: दिल्ली का ऐतिहासिक स्थल लाल किले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर चल रहे एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक करोड़ रुपये का बेशकीमती कलश चोरी हो गया। यह कलश 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य व पन्ना से जड़ा हुआ था। इस वारदात ने न सिर्फ आयोजकों बल्कि दिल्ली पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। पीड़ित कारोबारी सुधीर जैन ने इस संबंध में कोतवाली थाने में ई-एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान कर ली है।

लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में 28 अगस्त से जैन धर्म का एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है, जो 9 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में शामिल होने वाले लोग धोती-कुर्ता पहनकर आते थे। चोरी हुआ यह कीमती कलश कारोबारी सुधीर जैन का था, जिसे वह हर दिन पूजा के लिए अपने घर से लेकर आते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह चोरी तब हुई जब मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान आयोजकों और श्रद्धालुओं का ध्यान उनके स्वागत में लगा हुआ था।

नजर हटी तो हो गया कलश गायब

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आने से कार्यक्रम स्थल पर हलचल बढ़ गई थी। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोर ने अपना काम कर दिया और मंच पर रखा कलश अचानक गायब हो गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद कलश कहीं रखा गया होगा, लेकिन जब ओम बिड़ला के जाने के बाद तलाशी शुरू हुई तो चोरी का खुलासा हुआ। यह वारदात इस बात पर भी सवाल उठाती है कि इतने सुरक्षित माने जाने वाले स्थल पर ऐसी घटना कैसे हो सकती है।

सीसीटीवी ने खोली पोल

कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की देखरेख में गठित टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें संदिग्ध की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं। फुटेज से पता चला है कि आरोपी पिछले कई दिनों से धोती-कुर्ता पहनकर श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच घुल-मिल रहा था। जैसे ही ओम बिड़ला के आगमन से ध्यान बंटा, उसने कलश चुराया और भीड़ के शांत होने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान